BREAKING NEWS
रांची में 73.94% गणना प्रपत्र वितरित, 23.67% का डिजिटाइजेशन पूरास्वतंत्रता दिवस पर 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की हो सकती है घोषणाजनता दरबार में समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर: इरफान अंसारीस्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्थायी स्थान विकसित करने की पहल, केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षणजेसीआई रांची ने गौ सेवा व वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशपूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोकरांची में 73.94% गणना प्रपत्र वितरित, 23.67% का डिजिटाइजेशन पूरास्वतंत्रता दिवस पर 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की हो सकती है घोषणाजनता दरबार में समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर: इरफान अंसारीस्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्थायी स्थान विकसित करने की पहल, केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षणजेसीआई रांची ने गौ सेवा व वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशपूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक
Uncategorized

टासरा परियोजना क्षेत्र में 3000 कापियों का वितरण, शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश

July 12, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

सिंदरी: शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और सामाजिक दायित्व निभाते हुए पावर मेक फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में कुल 1.5 लाख नोटबुक का वितरण किया गया है। इसी क्रम में कल्याणेश्वरी टासरा माइनिंग प्रोजेक्ट लिमिटेड (KTMPL) के सहयोग से टासरा परियोजना क्षेत्र के विद्यालयों में विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभियान के तहत आसनबनी स्कूल, सरिसाकुंडी स्कूल, कालिपुर स्कूल, रोहडाबांध स्कूल एवं डीएवी टासरा स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के बीच लगभग 3000 कापियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन डीएवी टासरा स्कूल में हुआ, जहां केटीएमपीएल के डायरेक्टर टी. रमेश, उप महाप्रबंधक विजय शर्मा एवं सेल के उप महाप्रबंधक पंकज कुमार की उपस्थिति में विद्यार्थियों को कापियां प्रदान की गईं।

इस अवसर पर विद्यालय समिति की अध्यक्ष अंजू उरांव, उपाध्यक्ष सरिता कुमारी, प्रभारी उमेश सहित शिक्षिका अदिति रंजन, शिक्षक राकेश मंडल एवं रमाशंकर लाल समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे। सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने पावर मेक फाउंडेशन और केटीएमपीएल के इस प्रयास की सराहना की। केटीएमपीएल के परियोजना निदेशक टी. रमेश ने कहा कि परियोजना क्षेत्र के बच्चों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे सामाजिक कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर विभाग के अविशेक सिंह एवं वीरेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

← 22 चक्का कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत, आमझर में पसरा मातम स्किल डेवलपमेंट मिशन में फर्जी बैंक गारंटी का आरोप, भाजपा ने उच्चस्तरीय जांच की मांग →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।