BREAKING NEWS
खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथखान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
Uncategorized

टीबी मुक्त भारत अभियान को बल, सदर अस्पताल में 150 मरीजों को पोषण किट वितरित

July 4, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के टीबी मुक्त भारत संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सदर अस्पताल, रांची में शनिवार को निक्षय पोषण योजना के तहत 150 क्षयरोग (टीबी) मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीएमपीडीआईएल के सीएसआर सहयोग तथा आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, जिला टीबी पदाधिकारी डॉ. बसकी, डीपीसी राकेश राय, सीएमपीडीआईएल के सीएसआर असिस्टेंट मैनेजर मनीष दोहरे, पीपीएम कोऑर्डिनेटर अमरेश कुमार चौधरी तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। बताया गया कि पिछले पांच महीनों से जिले के 1550 टीबी मरीजों को लगातार पोषण किट उपलब्ध कराई जा रही है।

आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के चेयरमैन डॉ. धर्मेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहयोग देना है। जिला टीबी पदाधिकारी डॉ. बसकी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने में पोषण योजनाएं और संस्थागत सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

← श्री राम वाटिका सभागार समाजसेवा व धार्मिक कार्यों के लिए समर्पित : राज्यपाल डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू पुनः झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।