Uncategorized

डीपीएस रांची में 45 शिक्षकों को दिया गया आधुनिक अंग्रेजी शिक्षण का प्रशिक्षण

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची में बुधवार को आधारभूत साक्षरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ‘जॉली फॉनिक्स एक्सपीरियंस डे’ का आयोजन किया गया। विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित इस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला में रांची के करीब 45 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जॉली लर्निंग लिमिटेड, ब्रिटेन के संस्थापक एवं अध्यक्ष क्रिस्टोफर जॉली ओबीई और प्रमाणित प्रशिक्षक मुस्कान निहलानी ने शिक्षकों को आधुनिक एवं बहु-संवेदी शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान अंग्रेजी वर्णों की ध्वनियों, शब्दों को जोड़कर पढ़ने, ध्वनियों के आधार पर शब्दों की पहचान तथा पढ़ने-लिखने के कौशल विकसित करने के व्यावहारिक तरीके बताए गए। प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने कहा कि बच्चों में शुरुआती वर्षों से भाषा और साक्षरता की मजबूत नींव तैयार करना जरूरी है। ऐसे प्रशिक्षण शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों से जोड़ते हैं। कार्यक्रम में कार्बन ब्लू की प्रबंध निदेशक स्मिता शेट्टी भी उपस्थित थीं। कार्यशाला राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *