Uncategorized

बिरसा मुंडा बस टर्मिनल का होगा कायाकल्प, नगर आयुक्त ने दिए सुधार के निर्देश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल को स्वच्छ, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में नगर निगम ने पहल तेज कर दी है। बुधवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम के अधिकारियों के साथ खादगढ़ा स्थित बस टर्मिनल का निरीक्षण किया। करीब 15.33 एकड़ में फैले परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने कई सुधारात्मक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बसों के अव्यवस्थित ठहराव, अतिक्रमण, गंदगी और यात्री सुविधाओं की कमियों पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्धारित बस पड़ावों की मार्किंग और नंबरिंग कराने, सूचना पट्ट लगाने तथा प्रवेश और निकास मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश दिया।

परिसर में नियमित सफाई, शौचालयों के रखरखाव, नालियों को ढकने, खराब स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने और अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। आश्रय गृह के पास स्थित जर्जर भवन को तत्काल हटाने की कार्रवाई भी की गई। अवैध दुकानों और कब्जों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही डोरमेट्री, कमरे और टिकट काउंटर की व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *