Uncategorized

डीवीसी की अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ भाकपा माले का उग्र प्रदर्शन, ‘हुडका जाम’ की चेतावनी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

सिंदरी (धनबाद): दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा की जा रही लगातार और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ क्षेत्र में जनाक्रोश फूट पड़ा। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के निर्देश पर भाकपा माले के नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण कांड्रा चासनाला-सिंदरी पावर सब-स्टेशन पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वे शांतिपूर्वक अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ने बदतमीजी करते हुए पुलिस बुलाने की धमकी दी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही विरोध तेज कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस के समक्ष भी उन्होंने विभाग की मनमानी और वास्तविक स्थिति को रखा।
सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि जनता बिजली बिल और टैक्स ईमानदारी से भर रही है, कोई भीख नहीं मांग रही। मेंटेनेंस के नाम पर रोजाना 12 से 15 घंटे बिजली कटौती तुरंत बंद की जाए। चेतावनी दी गई कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो उग्र ‘हुडका जाम’ आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *