तेज रफ्तार बाइक ने तीन वर्षीय बच्चे को रौंदा, मौके पर मौत

चान्हो: खेलारी-बिजूपाड़ा मार्ग पर चोड़ा डंगरा पतरा के समीप सोमवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से तीन वर्षीय ऋतविक उरांव की मौत हो गई। ऋतविक संजय उरांव का इकलौता पुत्र था। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, ऋतविक सुबह अपने घर के सामने सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान खेलारी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक खेलारी-बिजूपाड़ा मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बाइक चालक पर कार्रवाई और स्कूल व चोड़ा चौक के पास स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। सूचना पर थाना प्रभारी टिंकू रजक और डीएसपी आरएन चौधरी पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *