दिल्ली में झारखंड की चार शिक्षिकाओं में शामिल पूनम कुमारी को शिक्षक सम्मान

रांची: हिंदी दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड की हिंदी शिक्षिका पूनम कुमारी को उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान और हिंदी भाषा के प्रति समर्पण के लिए शिक्षक सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। देशभर से करीब 180 शिक्षकों को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था। झारखंड से चयनित चार शिक्षकों में पूनम कुमारी भी शामिल रहीं।

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को समारोह में सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, पूनम कुमारी का सम्मान उनके निरंतर परिश्रम, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और हिंदी भाषा-साहित्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

विद्यालय की निदेशक -सह – प्रधानाचार्या परमजीत कौर, प्रबंधन तथा शिक्षक- शिक्षिकाओं ने पूनम कुमारी को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने कहा कि शिक्षकों को मिलने वाला ऐसा सम्मान उन्हें अपने दायित्वों के प्रति और अधिक समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *