Uncategorized

दीपावली मिलन में शिक्षा के लिए जुटाई गई सहयोग राशि

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

एफटीएस रांची ने दानदाताओं को किया सम्मानित, 350 से अधिक लोग हुए शामिल

रांची: फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसाइटी, आरोग्य भवन रांची की ओर से रविवार को करम टोली स्थित सेलिब्रेशन बैंक्विट में दीपावली मिलन एवं दानदाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एफटीएस की युवा इकाई एफसीएस युवा के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में 350 से अधिक सदस्य और दानदाता शामिल हुए।

समारोह में एकल विद्यालय के विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए दान कूपन के माध्यम से सहयोग राशि जुटाई गई। एकत्रित राशि एफटीएस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा जैन को सौंपी गई। एफटीएस रांची के अध्यक्ष अंचल किंगर ने कहा कि यह पहल ग्रामीण बच्चों को शिक्षा और संस्कार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

एफटीएस युवा अध्यक्ष अभिनव मित्तल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाजसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। समारोह में ईस्ट जोन अध्यक्ष रमेश धनिधरका, अनुपमा राजगढ़िया, उत्सव पाराशर, विशेश केडिया, अमित बजाज, कीर्ति मारू, कंचन कौर सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *