पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन

तेनुघाट : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, तेनुघाट में बुधवार, 8 अक्टूबर को मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा की मुख्य अतिथि तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव थीं। सर्वप्रथम प्राचार्य डी.के. शुक्ला एवं मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

छात्रों ने मॉडल सभा में गांव से जुड़े मुख्य मुद्दे जैसे शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, पर्यावरण एवं स्वच्छता से संबंधित विषय उठाए। साथ ही किसानों की दशा पर भी विचार किया गया और लोकतंत्र में शिक्षा की भूमिका पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की तैयारी में विद्यालय के सामाजिक विज्ञान विभाग के शिक्षकों की मुख्य भूमिका रही, जिसमें शिक्षक विशाल कुमार सिंह और सुनीता मरांडी की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के संयोजक राजीव रंजन थे।

प्राचार्य डी.के. शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मॉडल सभा में बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चे न सिर्फ पढ़ाई में बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी अपना कुशल अनुभव दिखाते हैं। स्वागत भाषण प्राचार्य डी.के. शुक्ला ने किया, जबकि मंच संचालन अंविता त्रिपाठी एवं विशाल कुमार सिंह ने किया।

धन्यवाद ज्ञापन अर्थशास्त्र के शिक्षक राजीव रंजन ने करते हुए उन्होंने आंकड़ों और वास्तविकता के भेद के लिए अदम गोंडवी की कविता पढ़ी – ”तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है” जिसे सुनकर श्रोताओं ने काफी सराहना की। वही छात्र-छात्राओं के द्वारा निभाई गई भूमिका में सरपंच की भूमिका राजनंदिनी महतो, पंचायत सदस्य भारती कुमारी, रोजगार सेवक श्रेया दुबे, महिला सभा सदस्य अस्मत परवीन, सचिव मुहातसिब आलम, वीडियो शैल प्रिया, एन जी ओ सदस्य प्रिया कुमारी ने निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक पी. पांडेय, रवि राय, अशोक कुमार, अमर पंडित, अंविता त्रिपाठी, अंजू पांडेय सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *