Uncategorized

पीवीयूएन‌एल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर जोर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची/पतरातू: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने परियोजना कार्यालय में अपना 12वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। समारोह की शुरुआत महाप्रबंधक (परियोजना) बिष्णु दत्ता दाश द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद गुब्बारे छोड़कर और केक काटकर खुशियां मनाई गईं। महाप्रबंधक प्रशांत पाटिल, आरके निरंजन सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख और कर्मचारी मौजूद रहे।

ऑनलाइन संबोधन में पीवीयूएन‌एल के सीईओ एके सहगल ने कंपनी की उपलब्धियों, परिचालन उत्कृष्टता, बान्हरडीह कोयला खनन परियोजना की प्रगति और सामुदायिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कर्मचारियों से भविष्य के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए समर्पण बनाए रखने का आह्वान किया।

वहीं, अध्यक्ष एवं एनटीपीसी के निदेशक (परियोजनाएं) केएस सुंदरम ने टीम भावना और कर्मचारियों के परिवारों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। समारोह में कंपनी की 12 वर्षों की विकास यात्रा, प्रमुख उपलब्धियों और सामाजिक कल्याण की पहलों पर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम ने सतत विकास और झारखंड की प्रगति में योगदान देने के संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *