प्राकृतिक खेती से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, बलियापुर में “खेत बचाओ अभियान” अंतर्गत प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री तारा देवी एवं धनबाद जिला ग्रामीण मंत्री डॉ. निशि महतो शामिल हुईं।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह थे। कार्यशाला की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर साव ने की। इस दौरान किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
वक्ताओं ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटाकर प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, पर्यावरण संतुलन कायम रखने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में किसान भाई-बहनों ने भाग लेकर कृषि के सतत विकास और किसान हित से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *