स्वास्थ्य कर्मियों के भरोसे चल रहा सिंदरी शहरी स्वास्थ्य केंद्र

सिंदरी, । सिंदरी की लगभग 70 हजार आबादी के लिए शहर में सिर्फ एक उप स्वास्थ्य केंद्र है। जहां नियमित डॉक्टर नहीं बैठते है। विशेष जरूरत पड़ने पर डॉक्टर आते हैं। जिसके चलते मरीजों को काफी
परेशानी से गुजरना पड़ता है। शहरपुरा शिव मंदिर परिसर में स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य कर्मियों
के भरोसे चल रहा है। ऐसे इस स्वास्थ्य केंद्र में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज इलाज कराने आते हैं। डॉक्टर के नहीं रहने पर स्वास्थ्य कर्मी ही इलाज करते हैं। यहां गर्भवती महिलाओं को भर्ती लिया जाता है। नार्मल डिलीवरी के लिए तो सुविधा है लेकिन ऑपरेशन होने पर रेफर कर दिया जाता है। क्योंकि सिजेरियन के लिए प्रर्याप्त सुविधाओं की व्यवस्था नहीं है। यहां कभी कभार डॉ. रूपक बनर्जी आती है। विशेष परिस्थिति में मरीजों को सीएचसी चासनाला रेफर कर दिया जाता है। फिर वहां से धनबाद स्थित
शहरपुरा शिव मंदिर परिसर में स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र।
एसएनएमसीएच रेफर किया जाता है। इस दौरान मरीजों व उनके परिजनों को परेशानियों होती है।
महिला चिकित्सक नियुक्त है। किंतु नियमित नहीं बैठने से मरीजों को इलाज कराने में परेशानी होती है।
इस शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी सुविधाओं की घोर कमी के कारण मरीजों को भर्ती नहीं लिया जाता है।हार्ट अटैक, गंभीर चोट लगने पर परिजनों को मरीज को लेकर 20 किलोमीटर दूर धनबाद भागना पड़ता है। पिछले 22 वर्षों से शहर के लोग बेहतर चिकित्सा व्यवस्था से महरूम है। छह माह पहले तक डॉ. सीजी शाहा यहां के मरीजों का इलाज करते थे। किंतु उन्होंने बलियापुर में नर्सिंग होम खोले हैं। तब से शहरवासियों की परेशानी ज्यादा बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *