धनबाद। : सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के मानवीय प्रयास से आसर्फी अस्पताल में भर्ती 68 वर्षीय मरीज मरियम हेम्ब्रम को समय पर रक्त उपलब्ध कराया गया, जिससे उनका उपचार सुचारू रूप से शुरू हो सका। चिकित्सकों ने मरीज का हीमोग्लोबिन काफी कम होने के कारण तत्काल रक्त चढ़ाने की सलाह दी थी।


मरीज के परिजनों द्वारा सहायता की अपील किए जाने पर संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष दीपेश चौहान एवं उनकी टीम ने त्वरित पहल की। संस्था के प्रयास से एसजेएएस ब्लड सेंटर, धनबाद से आवश्यक रक्त की व्यवस्था कराई गई। समय पर रक्त मिलने से मरीज और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली।
दीपेश चौहान ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और किसी भी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में परेशान नहीं होने देना संस्था का संकल्प है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की।
मरीज के परिजनों ने संस्था एवं एसजेएएस ब्लड सेंटर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *