
बोकारो : बोकारो इस्पात संयंत्र में 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे 26 कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में छह अधिशासी और 20 अनाधिशासी शामिल हैं। समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने सभी कर्मियों को निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बधाई देते हुए सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) ने प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मी का बायोडाटा प्रस्तुत करते हुए संयंत्र के विकास में उनके योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी और कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मुख्य महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस) मनीष जलोटा, मुख्य महाप्रबंधक-प्रभारी (सेवाएं) अरविंद कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) हर्ष निगम के सम्मान में भी विदाई समारोह हुआ। निदेशक प्रभारी, अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्षों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Leave a Reply