BREAKING NEWS
बोकारो के विभिन्न पंचायतों में बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का प्रस्ताव पारितबापू के आदर्श मानवता का युगों तक करेंगे मार्गदर्शन : हेमन्त सोरेनएक्सपो उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, 400 स्टॉलों पर खरीदारी का आकर्षणरांची में जुटेंगे 600 से अधिक सीए विद्यार्थी, 3 से मेगा कॉन्फ्रेंसबिरसा कॉलेज में विद्यार्थियों से पैसे मांगने का आरोप, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापनतंबाकू के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की पहल, कर्मियों ने ली शपथबोकारो के विभिन्न पंचायतों में बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का प्रस्ताव पारितबापू के आदर्श मानवता का युगों तक करेंगे मार्गदर्शन : हेमन्त सोरेनएक्सपो उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, 400 स्टॉलों पर खरीदारी का आकर्षणरांची में जुटेंगे 600 से अधिक सीए विद्यार्थी, 3 से मेगा कॉन्फ्रेंसबिरसा कॉलेज में विद्यार्थियों से पैसे मांगने का आरोप, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापनतंबाकू के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की पहल, कर्मियों ने ली शपथ
Uncategorized

बोकारो के विभिन्न पंचायतों में बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का प्रस्ताव पारित

October 2, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो : शुक्रवार को बोकारो जिले कसमार, जरीडीह सहित सभी प्रखंड में गांधी जयंती के अवसर मे आयोजित विशेष ग्रामसभा मे एक साथ 92 बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। कसमार प्रखंड के हिसीम पंचायत मे हिसीम केदला, खैराचतर, टांगटोना, बगदा एवं खुदीबेडा को बाल विवाह मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ।

वही बगदा पंचायत के बगदा, लोधकियारी, भवानीपुर के अलावा दुर्गापुर पंचायत के कुरको, मधुकरपुर पंचायत के मायापुर,मंजुरा पंचायत के झरमुंगा, खैराचातर पंचायत के मैरमहारा,उदयमऱा एवं टांगटोना,पोंडा, बरईकला, मुरहुलसूदी के अलावा जरीडीह प्रखंड के बाराडीह एवं बारु के राजस्व ग्रामों को बाल विवाह मुक्त गांव का प्रस्ताव पारित करते हुए ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र जारी किया गया।

जिले के चापी, सियारी, नारायणपुर, चास, उकरीद, स्वांग उत्तरी आदि पंचायत के सभी राजस्व ग्राम को बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया। इस दौरान बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक कुरीति को हमेशा के लिए समाप्त करने का संकल्प ग्राम सभा में लिया गया। ग्राम सभा के दौरान मुखिया,पंचायत सचिव, प्रबुद्ध नागरिकों और स्थानीय ग्रामीणों ने एक स्वर में अपने गांवों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने की दिशा में आगे बढ़ने का दृढ़ निश्चय किया।

इस अवसर पर बाल विवाह निषेध पदाधिकारी सह बीडीओ नम्रता जोशी ने बताया कि ग्राम स्तरीय समितियों के माध्यम से गांवों में निरंतर सक्रिय निगरानी और प्रभावी रिपोर्टिंग तंत्र सुनिश्चित करके ही बाल विवाह रोकी जा सकती है। मौके पर मुखिया बबीता देवी, सरिता देवी, विजय कुमार जायसवाल, राजेंद्र महतो, चंद्रशेखर नायक, चंद्रशेखर हेंब्रम, अनिता देवी, सुमित्रा कुमारी, गीता देवी, ममता देवी, रोजगार सेवक पदम लोचन गोराई, राजू चौधरी, जगन्नाथ बनर्जी, कुमारी किरण, रवि कुमार, मंजू देवी प्रकाश कुमार महतो विनीता देवी, रेखा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इसी तरह सुरजुडीह, गरी, मधुकरपुर,आदि पंचायत को भी बाल विवाह मुक्त पंचायत घोषित किया गया। इस दौरान सहयोगिनी के सोनी कुमारी, सूर्यमणि देवी, रवि कुमार, पायल कुमारी, स्वाति प्रजापति, अजय कुमार, विजय कुमार यादव, मंजू देवी, रेखा देवी, विनीता देवी आदि उपस्थित थी

← बापू के आदर्श मानवता का युगों तक करेंगे मार्गदर्शन : हेमन्त सोरेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।