
बोकारो: बोकारो जिला नेटबॉल संघ के तत्वावधान में 31 अक्टूबर 2026 को चिन्मय विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय नेटबॉल चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह ट्रायल शाम 4 बजे से शुरू होगा। चयन प्रक्रिया झारखंड नेटबॉल संघ द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक की निगरानी में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी।
ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी झारखंड नेटबॉल संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ट्रायल-सह-प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में सफल खिलाड़ी 3 से 6 दिसंबर 2026 तक इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली तीसरी सीनियर मिक्स्ड नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बोकारो जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार और सचिव निशांत कुमार ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के दौरान संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे। जिले के इच्छुक एवं योग्य खिलाड़ी निर्धारित समय पर चिन्मय विद्यालय पहुंचकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।



