बोकारो : 16 जून को श्राद्धकर्म में जुटेंगे दिग्गज, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की मौसी को श्रद्धांजलि देने जुटेंगे बड़े नेता

बोकारो (ख़बर आजतक) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौसी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सहसंयोजक (उद्योग प्रकोष्ठ) भैया प्रीतम जी की माता के निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद घड़ी में परिवार को सांत्वना देने के लिए लगातार बड़े नेताओं का आगमन जारी है। नितिन नवीन 7 जून को बोकारो पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं।


आगामी 16 जून को आयोजित श्राद्धकर्म के अवसर पर भाजपा के सभी बड़े नेता, पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में झारखंड के कई दिग्गज नेता भी शिरकत करेंगे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
श्राद्धकर्म को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और शोक का माहौल बना हुआ है।
परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए नेताओं का लगातार आना-जाना लगा हुआ है, जिससे यह आयोजन खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभी अतिथियों के स्वागत और व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *