
बोकारो, झारखंड: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अपने संकल्प को साकार करते हुए वेदांता AAS विद्यालय ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। बिजुल्लिया, योगीडीह, मधुनिया और चंदनकियारी हाई स्कूल में संचालित चार डिजिटल AAS विद्यालय कैफे के माध्यम से शैक्षणिक सत्र में कक्षा 6 से 10 तक 1000 से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन किया गया।

इनमें से 164 विद्यार्थियों ने कक्षा 10 की परीक्षा दी और सभी सफल रहे। खास बात यह रही कि सफल विद्यार्थियों में 73 प्रतिशत ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। यह सफलता डिजिटल शिक्षा, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और सामुदायिक सहयोग का परिणाम है।
ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीईओ रवीश शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे मजबूत माध्यम है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Leave a Reply