भाकपा माले सम्मेलन में विधायक चंद्रदेव महतो ने संगठन मजबूत करने का आह्वान

गिरिडीह: भाकपा (माले) के 14वें जिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रदेव महतो शामिल हुए। सम्मेलन में जिलेभर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक महतो ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक परिवेश में जनता के हक-अधिकारों की रक्षा करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के बिना जनसरोकारों की लड़ाई को मुकाम तक नहीं पहुंचाया जा सकता।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें। उन्होंने कहा कि भाकपा (माले) हमेशा से शोषितों, वंचितों और मजदूर वर्ग की आवाज रही है, जिसे और सशक्त बनाने की जरूरत है।
विधायक ने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मूलभूत अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने पर जोर दिया। सम्मेलन में आगामी रणनीतियों और संगठन विस्तार पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *