Uncategorized

भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों की बनाई रणनीति, योग दिवस से लेकर बलिदान दिवस तक होंगे आयोजन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी संगठनात्मक और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा और 25 जून को आपातकाल की वर्षगांठ पर लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। किसान मोर्चा द्वारा प्रत्येक जिले में जैविक खेती पर संगोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड प्रवास के दौरान मिले निर्देशों के अनुरूप संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *