मजबूत कानून-व्यवस्था से बढ़ेगा निवेश और आर्थिक विकास : झारखंड चैंबर

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की लॉ एंड ऑर्डर उप समिति की बैठक गुरुवार को चैंबर भवन में आयोजित हुई। बैठक में उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया और राम बांगड़ ने कहा कि राज्य के आर्थिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सुदृढ़ कानून-व्यवस्था आवश्यक है। उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता का स्वागत किया।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों के नियमित औचक निरीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया। उप समिति के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने कहा कि थाना स्तर पर आयोजित पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठकों से सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं और इस व्यवस्था को पूरे राज्य में प्रभावी बनाने के लिए चैंबर पुलिस मुख्यालय के समक्ष पहल करेगा। बैठक में चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *