Uncategorized

रांची, जमशेदपुर और देवघर में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को रांची, जमशेदपुर और देवघर में आधुनिक मिलेट कैफे स्थापित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन कैफे से किसानों को बाजार मिलेगा और लोगों में पौष्टिक मोटे अनाज (मिलेट) के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

बैठक में मंत्री ने खरीफ फसलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि राज्य में 65 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में मक्का की बुआई हो चुकी है। उन्होंने जिन जिलों में बीज की अधिक मांग है, वहां अतिरिक्त मक्का बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मिलेट मिशन के तहत 22,729 किसानों के पंजीकरण की जानकारी देते हुए इस अभियान को और व्यापक बनाने पर जोर दिया।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने प्रत्येक पंचायत में मिट्टी जांच शिविर आयोजित करने, कृषक पाठशाला को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र और आईसीएआर से जोड़ने तथा विभागीय योजनाओं के समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *