Uncategorized

श्रावण मेले की तैयारियों का महापौर व उपमहापौर ने किया निरीक्षण

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: श्रावण माह 2026 के शुभारंभ से पहले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रांची की महापौर रोशनी खलखो और उपमहापौर नीरज कुमार ने पहाड़ी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, पथ प्रकाश, पेयजल, शौचालय तथा श्रद्धालुओं के लिए की जा रही अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। महापौर और उपमहापौर ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर वार्ड 29 के पार्षद सुनील यादव, सुनील माथुर, पंकज चौधरी, जितेंद्र पहलवान, शैलेश जायसवाल, राजन कुमार एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *