रांची नगर निगम की समीक्षा बैठक में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर सख्ती के निर्देश

रांची: रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में नगर निवेश शाखा की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अवैध निर्माण, गिफ्ट डीड भूमि पर अतिक्रमण, सेटबैक और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने नियमों के उल्लंघन करने वाले भवन मालिकों और बिल्डरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

साथ ही व्यावसायिक भवनों में पार्किंग का सही उपयोग, गिफ्ट डीड भूमि से अतिक्रमण हटाने, फायर सेफ्टी और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि रांची को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध शहर बनाने के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *