Uncategorized

रांची में महिला समेत तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 16.43 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 16.43 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन, 7,320 रुपये नकद और लेन-देन से जुड़ी एक नोटबुक बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में अनिकेत अग्रवाल, कुसुम चौबे और अंकुश चौबे शामिल हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने करम चौक और विद्यानगर इलाके में छापेमारी कर तीनों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *