Uncategorized

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर भाजपा का पलटवार

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांके। उन्होंने आरोप लगाया कि 16 विधायक होने के बावजूद कांग्रेस खुद जोड़-तोड़ की राजनीति कर रही है और अपने विधायकों को दूसरे राज्यों में ले जाने की तैयारी कर रही है।

आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा खरीद-फरोख्त की राजनीति में विश्वास नहीं करती और झारखंड को भ्रष्टाचार व जोड़-तोड़ की राजनीति से उबारने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को समर्थन दिया है, जिनका कार्यकाल झारखंड के लिए उल्लेखनीय रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *