Uncategorized

रिनपास में लगेगी अत्याधुनिक डीटीएमएस मशीन, 17 जून को होगा उद्घाटन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रोटरी क्लब रांची और सीसीएल की संयुक्त पहल से रिनपास में करोड़ों रुपये की लागत से अत्याधुनिक डीटीएमएस (डीप ट्रांसक्रैनियल मैग्नेटिक स्टिम्युलेशन) मशीन स्थापित की गई है। इसका उद्घाटन 17 जून को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी करेंगे।

यह एफडीए अनुमोदित मशीन अवसाद, चिंता विकार, नशा मुक्ति समेत विभिन्न मानसिक रोगों के सुरक्षित और दर्दरहित उपचार में सहायक होगी। रोटरी पदाधिकारियों ने कहा कि इससे झारखंड के मरीजों को राज्य में ही विश्वस्तरीय मानसिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *