रूपी सोरेन के निधन पर आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में श्रद्धांजलि सभा

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गुरुवार को आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान विश्वविद्यालय परिवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में RKDF यूनिवर्सिटी परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।

सभा में दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *