BREAKING NEWS
अलंकरण समारोह के साथ डीपीएस बोकारो में नए छात्र परिषद सदस्यों ने संभाली कमानजेपीएससी अध्यक्ष एलबी ख्यांग्ते का इस्तीफा मंजूर, जल्द जारी होगी अधिसूचना14वीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित, भाजपा ने बताया युवाओं के संघर्ष की जीतशादी का डिजिटल कार्ड बना साइबर ठगी का जाल, APK फाइल डाउनलोड करते ही 3.58 लाख रुपये उड़ाएजमशेदपुर के केनरा बैंक में 1.10 करोड़ के गबन का मामला, पांच बैंककर्मियों पर एफआईआरनेत्रदान जागरूकता अभियान में महापौर-उपमहापौर ने लिया संकल्प, 53 वार्डों में चलेंगे जागरूकता शिविरअलंकरण समारोह के साथ डीपीएस बोकारो में नए छात्र परिषद सदस्यों ने संभाली कमानजेपीएससी अध्यक्ष एलबी ख्यांग्ते का इस्तीफा मंजूर, जल्द जारी होगी अधिसूचना14वीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित, भाजपा ने बताया युवाओं के संघर्ष की जीतशादी का डिजिटल कार्ड बना साइबर ठगी का जाल, APK फाइल डाउनलोड करते ही 3.58 लाख रुपये उड़ाएजमशेदपुर के केनरा बैंक में 1.10 करोड़ के गबन का मामला, पांच बैंककर्मियों पर एफआईआरनेत्रदान जागरूकता अभियान में महापौर-उपमहापौर ने लिया संकल्प, 53 वार्डों में चलेंगे जागरूकता शिविर
Uncategorized

वाराणसी में बीएसएल का जलवा: 5एस राष्ट्रीय अधिवेशन में पुरस्कारों की झड़ी, 15 टीमों ने मचाया धमाल

June 15, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो (ख़बर आजतक) : वाराणसी में 12 एवं 13 जून को क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई) द्वारा आयोजित 5एस के 12वें राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन में बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। दो दिवसीय इस अधिवेशन में देशभर के विभिन्न उद्योगों एवं संस्थानों की टीमों ने भाग लिया, जहां नवाचार, गुणवत्ता प्रबंधन और कार्यस्थल सुधार से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए।


इस अधिवेशन में बीएसएल की कुल 15 टीमों ने भाग लेते हुए अपने नवाचार आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इन प्रोजेक्ट्स में गुणवत्ता सुधार, कार्यकुशलता में वृद्धि, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बीएसएल की आठ टीमों को पार एक्सीलेंस, पाँच टीमों को एक्सीलेंस तथा दो टीमों को डिस्टिंगुइशड पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पार एक्सीलेंस पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीमों में पावर इंजीनियरिंग ब्रिगेड की जिज्ञासा, ईटीएल की शक्ति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की क्षितिज और जज़्बा, सीओ एंड सीसी की प्रगति, ड्रीम और परिवर्तन तथा ट्रैफिक विभाग की सृजन ज्योति शामिल हैं। वहीं एक्सीलेंस श्रेणी में रेडियन्स, सक्षम, स्पार्क, ग्रीन पावर और तेज टीमों ने सफलता हासिल की।
इसके अतिरिक्त सीआरएम-1 एंड 2 की सुचिता तथा सीओ एंड सीसी विभाग की उत्कल टीम को डिस्टिंगुइशड पुरस्कार मिला। अधिवेशन में गुणवत्ता, नवाचार और सतत सुधार की संस्कृति को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।

← जीजीईएसटीसी, बोकारो में छह दिवसीय इंडस्ट्री-ओरिएंटेड स्किल सेट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ तेनुघाट में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विशेष कैंप आयोजित →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।