Uncategorized

वासुका एकेडमी की वीसेट 2026 परीक्षा नवंबर में, 100% तक छात्रवृत्ति का मौका

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: डोरंडा स्थित वासुका एकेडमी ने कक्षा 9, 10 और 11 के विद्यार्थियों के लिए वासुका स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट 2026 की घोषणा की है। परीक्षा 1, 22 और 29 नवंबर को आयोजित होगी। इसमें विद्यार्थियों को प्रदर्शन के आधार पर ट्यूशन फीस में 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति मिलेगी।

परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें 45 प्रश्नों के लिए 180 अंक निर्धारित हैं। सही उत्तर पर चार अंक और गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की विषयगत समझ और तार्किक क्षमता का आकलन करना है।

संस्थान के निदेशक पंकज कुमार राणा ने कहा कि आर्थिक कारणों से प्रतिभाशाली विद्यार्थी अच्छी तैयारी से वंचित न रहें, यही पहल का उद्देश्य है। प्रदीप कुमार राणा ने इसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का आकलन करने का अवसर बताया।

पंजीकरण के लिए विद्यार्थी संस्थान कार्यालय या व्हाट्सऐप नंबर 78579 02955 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *