विश्व योग दिवस पर आईएचएम रांची में योग कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान

रांची: विश्व योग दिवस के अवसर पर होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) रांची में इंडियन योगिनी एसोसिएशन के सहयोग से “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर योग कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

योग सत्र का संचालन इंडियन योगिनी एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रिया मुंडा के नेतृत्व में राज्य अध्यक्ष अर्चना चौधरी एवं टीम सदस्य राखी वर्मा ने किया। प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, पश्चिमोत्तानासन, भुजंगासन सहित कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने नियमित योगाभ्यास के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी लाभों पर भी प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *