Uncategorized

श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं के लिए सीसीएल ने शुरू किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

देवघर: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत दुम्मा, देवघर में श्रावणी मेला-2026 के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर शुरू किया। शिविर का उद्घाटन सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने किया।

30 जुलाई से 28 अगस्त तक संचालित होने वाले इस शिविर में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले कांवरियों और स्थानीय ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श तथा प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्घाटन के बाद उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बेहद आवश्यक है और सीसीएल सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *