BREAKING NEWS
खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथखान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
Uncategorized

सरला बिरला विश्वविद्यालय में रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट, 415 से अधिक विद्यार्थियों को मिला रोजगार

July 7, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026 के प्लेसमेंट सत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 415 से अधिक विद्यार्थियों को देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार दिलाया है। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट विभाग द्वारा ऑनलाइन, ऑन-कैंपस एवं पूल कैंपस मोड में लगातार भर्ती अभियानों का आयोजन किया जा रहा है।

प्लेसमेंट अभियान में ईवाई, टीसीएस, डेलॉइट, आईडीबीआई बैंक, गोदरेज, आईटीसी होटल्स, जी एयरोस्पेस, एक्सिस बैंक, बर्जर पेंट्स, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, स्टरलाइट इलेक्ट्रिक, इंडस टावर्स, टेक महिंद्रा, अरविंद फैशंस, इन्फो एज सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया है।

विश्वविद्यालय के बी.टेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) 2022-26 बैच के दो विद्यार्थियों ने संयुक्त अरब अमीरात की प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी कंपनी यूरुसिस में अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट हासिल किया है। अभिराज आर्यन को लगभग 32.50 लाख रुपये वार्षिक तथा शशांक पांडेय को करीब 31 लाख रुपये वार्षिक का पैकेज मिला है। दोनों विद्यार्थियों को लगभग 39 लाख रुपये का बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा।

वर्तमान में कॉग्निजेंट, टीसीएस, विप्रो, सेजिलिटी, वेबक्रॉप्स सर्विसेज इंडिया, टेक महिंद्रा और अपर्णा कंस्ट्रक्शंस सहित कई कंपनियों की भर्ती प्रक्रियाएं जारी हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि एसबीयू उद्योगोन्मुखी शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

← हिमांशु सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन रांची विश्वविद्यालय की विसंगतियों और जेपीएससी परीक्षा की जांच की मांग →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।