
रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल किया। आठ सदस्यीय टीम में कक्षा सात के श्रीयांश मिश्रा, कक्षा आठ के निखिल देवघरिया, कक्षा नौ की अन्वेषा आर्या, कक्षा दस की राजश्री वर्मा, वारिधि उदय व औरकोप्रभो घोष, कक्षा 11 की संस्कृति शाश्वत तथा कक्षा 12 के आयुष बरुआ शामिल थे।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में सुरों की सामूहिक प्रस्तुति, अनुशासन, आपसी समन्वय और देशभक्ति की भावना प्रमुख रही। विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि समूह गान विद्यार्थियों को एक-दूसरे को सुनने, हर योगदान का सम्मान करने और साझा लक्ष्य के लिए मिलकर काम करने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामूहिक भावना विकसित करने के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं।
