साइबर सुरक्षा संग स्वच्छता का संदेश, हुन्दूर गांव में विद्यार्थियों ने जगाई जागरूकता

रांची: विश्व प्रोग्रामर्स दिवस के अवसर पर रविवार को साईं नाथ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के बीसीए विद्यार्थियों ने हुन्दूर गांव के पंचायत भवन के समक्ष साइबर जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों, महिलाओं, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, संदिग्ध लिंक, मजबूत पासवर्ड और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति मानद कर्नल प्रो. (डॉ.) एसपी अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल युग में प्रत्येक व्यक्ति का साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहना जरूरी है। उन्होंने अनजान लोगों से ओटीपी, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा नहीं करने की अपील की। विभागाध्यक्ष भावेश कुमार ने कहा कि जिस तरह आसपास की सफाई जरूरी है, उसी तरह डिजिटल स्वच्छता और सुरक्षा भी आवश्यक है।

कार्यक्रम के साथ एनएसएस विद्यार्थियों ने पंचायत भवन और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार, डीन एकेडमिक, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *