GGSESTC की ओपन काउंसलिंग में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़, 600 छात्रों ने लिया हिस्सा

बोकारो : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज टेक्निकल कैंपस (GGSESTC), कांड्रा में सत्र 2026 में नामांकन को लेकर रविवार को आयोजित ओपन काउंसलिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई। काउंसलिंग में करीब 600 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों में नामांकन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

मौके पर सरकार के प्रतिनिधि एवं व्याख्याता गनौरी दास मौजूद रहे। उन्होंने काउंसलिंग प्रक्रिया का जायजा लिया और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व तथा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी।


वहीं, संस्थान के निदेशक डॉ. प्रियदर्शि जरूहार ने कहा कि विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में भागीदारी संस्थान के प्रति उनके विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं प्रबंधन शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें बेहतर करियर के लिए तैयार करना है। उन्होंने काउंसलिंग में शामिल विद्यार्थियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
काउंसलिंग के दौरान B.Tech, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, MBA, BBA और BCA समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। कॉलेज परिसर में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *