Uncategorized

सिन्दरी में डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा आधुनिक शिक्षा मंच

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


सिंदरी : सिन्दरी के शहरपुरा स्थित जे-15 हॉल में डिजिटल “सिन्दरी लाइब्रेरी” का भव्य उद्घाटन जनप्रिय विधायक चन्द्रदेव महतो के कर कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा कि डिजिटल पुस्तकालय छात्रों को सीखने, अनुशासन, सहयोग और तकनीकी दक्षता का सशक्त मंच प्रदान करता है, जो आज के डिजिटल युग में शिक्षा के बदलते स्वरूप को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि छात्र अपने लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्टफोन के माध्यम से कहीं से भी इस लाइब्रेरी का लाभ उठा सकेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति रही। इस आयोजन को सफल बनाने में सुरेश प्रसाद, सुशील महतो, अमित महतो, राजू तिवारी, शुभम सिंह, अनामिका तिवारी, मालती कुमारी, निधि कुमारी, रक्षा कुमारी सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *