Uncategorized

रांगामाटी स्कूल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, छात्र-छात्राएं परेशान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


सिंदरी : सिंदरी के बलियापुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय रांगामाटी आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। यहां पढ़ने वाले बच्चों के लिए न तो खेलने का मैदान उपलब्ध है और न ही स्वच्छ एवं उपयोगी शौचालय की समुचित व्यवस्था है। शौचालय का जल निकासी सिस्टम खराब होने के कारण गंदगी और दुर्गंध बनी रहती है, जिससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी होती है। मजबूरी में कई बच्चों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है, जो गंभीर चिंता का विषय है।


स्थानीय अभिभावकों के अनुसार, लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। खेल मैदान के अभाव में बच्चों की शारीरिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। लोगों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *