ई-कचरे के उचित निपटान और कार्यालयों के बेहतर प्रबंधन पर रहेगा जोर

रांची: केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सीएमपीडीआई) मुख्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ‘स्पेशल कैंपेन 6.0’ के क्रियान्वयन चरण की शुरुआत भी हुई। अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा।

कार्यक्रम में निदेशक अजय कुमार, राजीव कुमार सिन्हा, नृपेन्द्र नाथ सहित अन्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अजय कुमार ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के संदेश को प्रासंगिक बताते हुए शास्त्रीजी के ‘जय जवान, जय किसान’ नारे को भी याद किया।
अभियान के तहत कार्यालयों में सफाई, अनावश्यक सामान हटाने, अभिलेखों के बेहतर प्रबंधन और ई-कचरे के संग्रह, पृथक्करण व सुरक्षित निपटान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य कार्यस्थलों को स्वच्छ, व्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।
Leave a Reply