
रांची: सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (सीटीआई) में आयोजित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उत्कृष्ट वीएलई को सम्मानित किया। इस दौरान सीएससी ई-स्टोर और जेएसएलपीएस के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।

मंत्री ने कहा कि सीएससी के माध्यम से आधार, पैन कार्ड, बैंकिंग और प्रमाणपत्र जैसी सेवाएं अब पंचायत स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के ‘पलाश’ और ‘आदिवा’ ब्रांड के उत्पाद अब सीएससी के ई-कॉमर्स नेटवर्क के जरिए भी बिकेंगे, जिससे ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ेगी। उन्होंने लक्ष्य रखा कि 15 नवंबर से पहले राज्य की सभी पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
Leave a Reply