Uncategorized

सीसीएल में पटेल जयंती पर एकता मार्च, कर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र और निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और कोल इंडिया गीत से हुई। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। निदेशक हर्ष नाथ मिश्र ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

मौके पर पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और एकता का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के बाद निदेशकगण के नेतृत्व में एकता मार्च निकाला गया, जिसमें सैकड़ों सीसीएल कर्मियों ने हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सद्भाव का संदेश दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *