Uncategorized

सीसीएल में 90 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई सम्मानजनक विदाई

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सीसीएल मुख्यालय में शुक्रवार को सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यालय से मई 2026 में सेवानिवृत्त हुए आठ कर्मियों समेत सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के कुल 90 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

समारोह में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने समर्पण, अनुभव और उत्कृष्ट कार्यशैली से कंपनी की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है और संगठन उनके योगदान के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवाकाल पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अधिकारी, कर्मचारी और परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *