
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर पेटरवार में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
पेटरवार : पेटरवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत पूज्य तपस्वी श्री जग जीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पेटरवार में ‘विकसित भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, देशभक्ति तथा विकसित भारत के संकल्प के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित किया गया ।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनीकल्पनाशीलता को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरते हुए भारत के उज्ज्वल भविष्य की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की। ‘मेरा सपनों का भारत-साफ और हरा-भरा’, ‘उड़ते हवाई जहाज और तेज ट्रेन-वंदे भारत डिजिटल इंडिया-कंप्यूटर वाला भारतसबके लिए घर और स्कूल’ तथा ‘अंतरिक्ष में भारत-चंद्रयान’ जैसे विषयों परविद्यार्थियों ने आकर्षक चित्र बनाए। बच्चों की चित्रकारी में स्वच्छ एवं हरित भारत, आधुनिक परिवहन, डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट स्कूल, बेहतर आवास व्यवस्था तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों की कल्पना देखने को मिली। विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत-मेरा गर्व’, ‘हम सबका सपना-सुंदर भारत अपना 2047 का भारत’ और ‘जय हिंद-जय भारत’ जैसे प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए।

प्रतियोगिता के बाल वर्ग में आदित्य चंद्र ने प्रथम, दिव्या कुमारी ने द्वितीय तथा आरती कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं किशोर वर्ग में साक्षी कुमारी प्रथम, सुनील कुमार द्वितीय तथा प्रतीक्षा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव सह भाजपा जिला महामंत्री संजय सिन्हा, जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, संरक्षक शांतिलाल जैन, प्रधानाचार्य नवीन कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, जिला कोषाध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल सहित विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
Leave a Reply