स्वास्थ्य मंत्री का 15 दिन का अल्टीमेटम

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में अस्पतालों की व्यवस्था में स्पष्ट सुधार दिखना चाहिए, अन्यथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी सिविल सर्जनों, डीएस और विभागीय अधिकारियों के साथ करीब तीन घंटे तक समीक्षा बैठक की। बैठक में अस्पतालों की व्यवस्था, डॉक्टरों की उपलब्धता, दवा आपूर्ति, एंबुलेंस सेवा और मानसून के दौरान स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *