कैराली स्कूल में ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम के साथ मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

रांची: एचईसी सेक्टर-2 स्थित कैराली स्कूल में 18 से 20 जून तक तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रही।

कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए सामूहिक योगाभ्यास, चित्रकला, क्विज़ और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। योगाभ्यास में बच्चों ने ताड़ासन, वृक्षासन, बालासन सहित विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया।

समापन दिवस पर शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें योग के माध्यम से तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली पर जोर दिया गया। योग शिक्षिका नेहा गुप्ता ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया।

विद्यालय के प्राचार्य राजेश पिल्लई ने कहा कि योग अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है। तीन दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *