हिंदी संपर्क ही नहीं, संबंधों की भी भाषा : परमजीत कौर

रांची: कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में हिंदी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि भारत भाषाई विविधताओं वाला देश है, लेकिन हिंदी की अपनी विशिष्ट पहचान है। यह राजभाषा और संपर्क की भाषा होने के साथ आपसी संबंधों को जोड़ने वाली भाषा भी है। हिंदी का साहित्य संसार समृद्ध है, जो देश की संस्कृति और भावनाओं को जोड़ता है।

कार्यक्रम में सिद्धि प्रिया, श्रेया सुमन और शौर्य सिंह ने रामधारी सिंह दिनकर एवं सुभद्रा कुमारी चौहान की कविताओं का ओजपूर्ण पाठ किया। प्री-प्राइमरी विंग के बच्चों में हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संभाषण, कविता पाठ और नृत्य प्रस्तुतियां हुईं। पार्थ मिश्रा ने संभाषण, समृद्धि, निकुंज और लाडली कुमारी ने कविता पाठ किया, जबकि कक्षा दो के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन आयुष वर्मा, निधि द्विवेदी, आयुक्ताश्री और अनिल कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *