हॉस्टल खाली करने के आदेश से चिंतित छात्र पहुंचे सुदेश महतो के पास

रांची: रांची विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 25 जून तक हॉस्टल खाली करने के आदेश से चिंतित छात्रों ने शुक्रवार को आजसू प्रमुख एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो से मुलाकात कर हस्तक्षेप की मांग की।

पीजी हॉस्टल नंबर-2 और यूजीसी हॉस्टल नंबर-3 के छात्रों ने बताया कि अचानक हॉस्टल खाली करने के निर्देश से उनकी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारी और आवास संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। छात्रों ने आदेश पर रोक लगाने की मांग की।

सुदेश महतो ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आजसू पार्टी छात्र-युवा हितों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से भी छात्रों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने तथा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित किए बिना कोई कठोर कदम नहीं उठाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *