राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में कलह उजागर : प्रतुल शाहदेव

रांची: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उसके नेताओं द्वारा सहयोगी दलों पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हार के बाद कांग्रेस की बौखलाहट अब सार्वजनिक कलह में बदल गई है।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी के. राजू और कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा के बयानों से स्पष्ट है कि पार्टी अपनी हार की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय सहयोगी दलों पर दोष मढ़ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन राजद और माले के साथ कांग्रेस वर्षों तक सत्ता में रही, आज वही दल अचानक भ्रष्टाचारी, धोखेबाज और गद्दार कैसे हो गए।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास सत्ता के लिए सहयोगियों का उपयोग करने और राजनीतिक नुकसान होने पर उन्हीं पर आरोप लगाने का रहा है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की इस दोहरी राजनीति को देख रही है और पार्टी अपनी हार से उपजी हताशा को छिपाने के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहरा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *