₹4.91 करोड़ की दो सड़क योजनाओं का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत ₹491 लाख से अधिक की लागत वाली दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं के अंतर्गत सुंडमारा से कालाझोर कला (5.80 किमी) तथा जामकुंदर से अमजोरा (5.03 किमी) पथ का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।

विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बाजार, अस्पताल और शिक्षण संस्थानों तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

शिलान्यास के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *