100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान: रांची में 3,110 लोगों की जांच

रांची: भारत सरकार के 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत रांची जिले में टीबी की सक्रिय खोज और जांच अभियान जारी है। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में अब तक 3,110 लोगों की स्क्रीनिंग और जांच की जा चुकी है। टीबी के संभावित लक्षण वाले लोगों के बलगम सहित आवश्यक परीक्षण कराए जा रहे हैं।

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एस. बास्की ने बताया कि टीबी पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है। दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना या बलगम में खून आने जैसे लक्षण होने पर तत्काल जांच करानी चाहिए। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने लोगों से अपील की कि टीबी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच कराकर टीबी मुक्त रांची एवं टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। यह अभियान 30 जून तक जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायतों, जेलों और शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *